बागपत के बड़ौत के दो दिन पूर्व बड़ौत कोतवाली के सामने एक मोहल्ले में गौकशी को लेकर छात्रों का गुस्सा फूड़ पड़ा। पुलिस-प्रशासन पर ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जगह-जगह हंगामा-प्रदर्शन किया। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और उन पर रासुका लगाने की मांग करते हुए छात्रों ने पुलिस-प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
शुक्रवार को जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के छात्र अंकुर चौधरी के नेतृत्व में काफी संख्या में बिजरौल रोड पर एकत्रित हुए और हंगामा शुरू कर दिया। छात्र नेता अंकुर चौधरी का कहना था कि नगर व आसपास गांवों में खुलेआम गौकशी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है, लेकिन पुलिस-प्रशासन मूक दर्शक है। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी छात्रों की नोकझोंक हुई।
हंगामा करने वालों में वरुण चौहान, अंकित राठी, अंकुर चौधरी, वरुण डिप्टी, कपिल तोमर, आकाश, राहुल, सनी चौहान, अभिषेक, अमित तोमर, सूरज, निखिल शामिल रहे। वहीं, जेवी कॉलेज में छात्र नेता प्रियवत राणा के नेतृत्व मेें छात्रों ने हंगामा किया।उधर दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार तोमर के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता मीनू शर्मा ने व संचालन अमरदीप ने किया। छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार तोमर ने कहा कि गौवंश की हत्या बर्दाश्त नहीं होगी। शीघ्र ही उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में अमरदीप, अंकित, सौरभ, चिराग चौधरी, अभिषेक, राजीव, बिट्टू शामिल रहे।
गौकशी का एक और आरोपी हत्थे चढ़ा
बड़ौत (ब्यूरो)। कोतवाली के सामने कुरैशियान मोहल्ले में गौवंश व पशु कटान पर छापे के दौरान फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में अब भी 11 आरोपी फरार हैं। बुधवार तड़के कोतवाली के सामने कुरैशियान मोहल्ले में छापा लगाकर पुलिस ने गौकशी पकड़ी थी। इस मामले में इसरार व राजा को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले में नामजद 14 लोगों में से एक ओर आरोपी नदीम पुत्र बाबूदीन को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अब इस मामले में सलीम पुत्र यामीन, बिल्लू व महताब, सलीम, मोनू पुत्र इसरार, शोएब पुत्र इरफान, इरफान पुत्र लीफा, फररू पुत्र नसीम, हारुण पुत्र निसार समेत 11 लोग फरार है। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
दो गोवंश तस्कर पकड़े
दोघट (ब्यूरो)। पुलिस ने मेरठ-शामली मार्ग पर सरोरा चैक पोस्ट के नजदीक दो गौवंश तस्करों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से गाय को छुड़ाया। शुक्रवार को सरोरा पुलिस चेकपोस्ट के पास मेरठ-शामली मार्ग पर एसआई धर्मेंद्र को मेरठ की ओर से छोटा हाथा आता दिखाई दिया। रुकवाने के प्रयास पर चालक ने भागने की कोशिश की तो उसे पीछा करके रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से गाय मिली। पुलिस ने गाड़ी में सवार दो तस्करों को हिरासत में लिया और गाय को बंधनमुक्त कराया।वाई नहीं कर रही है। अब वे उच्चाधिकारियों के यहां गुहार लगाएंगे।