फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष

Sat, 18 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
बागपत के  बड़ौत के जोनमाना गांव में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसके बाद हुए संघर्ष में धारदार हथियार व लाठी-डंडे चले। इसमें दोनो पक्षों से चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची ओर सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया। इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार देर शाम जोनमाना गांव में एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर कश्यप व जाट पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते पथराव के बाद धारदार हथियार और लाठी-डंडे चलने लगे।

इससे गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों में कश्यप बिरादरी के जसवंत व राजेंद्र पुत्रगण खचेडू, कुसुुम पत्नी सुरेंद्र, सुरेशो पुत्री सुरेंद्र, रामछैल पुत्र खचेड़ू व जाट पक्ष के प्रशंदी पत्नी भीम, वीरपाल पुत्र भीम, विजय देवी पत्नी वीरपाल निवासी जोनमाना शामिल हैं। इस घटना से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें