फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के स्टाफ के रवैये से शिक्षकों में रोष : वीरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीआईओएस से मिलकर नई पेंशन नीति का ब्योरा नहीं देने पर नाराजगी जताई। इस दौरान संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग के स्टाफ के रवैये से शिक्षकों में रोष हैं।
विज्ञापन

बुधवार को शिक्षक संघ ने डीआईओएस ओमदत्त सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा नई पेंशन योजना के रख रखाव में लीपापोती को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने नई पेंशन योजना के रखरखाव में हो रही धांधली पर डीआईओएस और लेखाधिकारी से समीक्षा बैठक में नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कार्यालय पिछले छह माह से नई पेंशन योजना के रखरखाव का ब्योरा उपलब्ध नहीं करा पा रहा हैं। शिक्षकों के लेजर तैयार कराए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया नवंबर 19 से फरवरी 2020 तक की राशि अनुदान न होने के कारण उनके खातों में नहीं भेजी जा सकी है। लेखाधिकारी ने बताया जो विद्यालय नई पेंशन योजना के शिक्षकों के लेजर तैयार कर उनके समक्ष प्रस्तुत नहीं करेंगे, तो उनके विद्यालय का माह जुलाई का वेतन बिल पारित नहीं किया जाएगा। डीआईओएस ने बताया शिक्षकों के प्रोन्नत वेतनमान तथा कर्मचारियों की एसीपी के प्रकरणों के निस्तारण हेतु 20 जुलाई निर्धारित की। इसमें इंद्रपाल सिंह सत्यवीर सिंह, अजय राज शर्मा, पंकज शर्मा और मनोज कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें