फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिटोरा में गुर्जर समाज की बैठक में विधायक के खिलाफ रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। घिटोरा गांव में रविवार को गुर्जर समाज की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने विधान सभा चुनाव में समाज के प्रतिनिधि को टिकट की मांग की। उन्होंने बागपत विधायक योगेश धामा पर जनसमस्याओं की सुनवाई न करने कर आरोप लगाते हुए रोष जताया।
विज्ञापन

बैठक में करतार ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों की आवाज उठाने के लिए विधान सभा चुनाव में समाज के प्रतिनिधि को टिकट मिलना चाहिए। गुर्जर समाज के लोग हमेशा बागपत विधायक की जीत के लिए आगे रहे हैं। वक्ताओं ने विधायक योगेश धामा के खिलाफ रोष व्यक्त कर समस्याओं की सुनवाई न करने का आरोप लगाया। समाज के लोगों ने गौतमबुद्धनगर के जेवर एयरपोर्ट का नाम गुर्जर सम्राट वीरभोज रखने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता बाबा चांदी ने की तथा संचालन मास्टर चमन ने किया। बैठक में हर्ष प्रधान, कंवरपाल, जयपाल दरोगा, इंद्र, धीरज, योगेंद्र, राजू, कालू, लीला, विक्रम प्रधान मौजूद रहे। उधर, बागपत विधायक योगेश धामा का कहना है कि उन पर लगाए आरोप निराधार हैं। कुछ लोगों ने गांव में जमीन पर कब्जा कर रखा था। उन्होंने जमीन को कब्जामुक्त कराया है। इसके चलते कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी घोषित
छपरौली। बदरखा के डॉ. राजेंद्र खोखर ने बताया कि उन्हें आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए छपरौली विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें