फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)।
बसी गांव के जंगल में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। बदमाश के खिलाफ यूपी, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान में हत्या,लूट, डकैती की संगीन धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सोमवार को शाम करीब छह बजे खेकड़ा कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा, एसएसआई मुनेश पाल पंवार पुलिस बल के साथ क्षेत्र के बड़ागांव स्थित पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पूर्वी नहर की पटरी से एक बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी आती दिखाई दी। पुलिस ने स्कूटी चालक को रुकने का इशारा किया तो स्कूटी चालक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इससे पुलिस गोली लगने से बाल बाल बची। इसके बाद स्कूटी लेकर चालक पूर्वी यमन नहर की पटरी से होकर भाग निकला। पुलिस ने बदमाश का पीछा शुरू कर दिया। बसी गांव के जंगल में स्कूटी अनियंत्रित होने पर बदमाश गिर गया और उठकर पुलिस पर फायर करता हुआ खेतों की तरफ भागने लगा। इसके बाद पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान क्रास फायरिंग में बदमाश के एक पैर में गोली लगी। इससे बदमाश गंभीर घायल हो गया। और जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने बदमाश को दबोच कर खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया घायल बदमाश राममेहर उर्फ कल्लू पुत्र सतपाल निवासी गांव हरसाना थाना झिंझाना शामली है। बदमाश के खिलाफ यूपी, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान आदि के थानों में हत्या, लूट, डकैती की संगीन धारा में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। साथ ही बदमाश झिंझाना से गैंगस्टर में भी निरुद्ध है। बदमाश से एक स्कूटी, एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए। बदमाश के खिलाफ कोतवाली में मुठभेड़ से संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया। मुठभेड़ के बाद एएसपी ने कोतवाली में पहुंच जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें