फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में बागपत पहले पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण में बागपत पहले पायदान पर
विज्ञापन

बागपत। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ई-पॉस मशीनों से राशन का वितरण करने में बागपत प्रदेश में पहले स्थान पर है। 99.2 प्रतिशत राशन का वितरण किया।
जिले में ई-पॉश मशीनों से खाद्यान्न का वितरण हो रहा है। शहरी क्षेत्रों में जहां 66 ई-पॉश मशीन से कोटेदार राशन दे रहे हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 337 कोटेदार लोगों को राशन का वितरण कर रहे हैं। अक्तूबर माह में मशीन से राशन वितरण करने में जिले ने 18वां स्थान हासिल किया। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि अब जिले में शत प्रतिशत राशन का वितरण हो रहा है। इसकी बदौलत बागपत जनपद ने प्रदेश में सभी जिलों को पछाड़ते हुए नंबर वन पॉजिशन हासिल की है। जिले में 99.2 प्रतिशत राशन का वितरण कोटेदारों ने किया। उन्होंने कहा कि यह सब विभागीय अधिकारी और कोटेदारों की वजह से हुआ है। लाभार्थियों को ई-पॉश मशीन से राशन का वितरण किया जा रहा है। वहीं उपभोक्ता किसी भी डीलर से राशन ले सकते हैं। इस वजह से शत प्रतिशत खाद्यान्न वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें