फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी प्याऊ स्थल की भूमि के साथ प्राचीन कुआं धंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। स्थानीय नगर के बाजार में स्थित जंगे आजादी की धरोहर गांधी प्याऊ की भूमि बारिश के कारण धंस गई। साथ ही प्याऊ के बराबर में बना प्राचीन कुआं की 10 फुट से अधिक भूमि भी दरक गई। इससे आसपास के कई व्यापारियों की दुकानों में भी दरार आ गई। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने व्यापारियों को प्याऊ की भूमि के आसपास होने वाली हलचल पर नजर रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

नगर के बड़ा बाजार स्थित गांधी प्याऊ 1857 की जंगे आजादी की धरोहर है। यहां पर क्रांतिकारी एकत्र होते थे। नमक आंदोलन का बिगुल यहां से बजाया गया था। महात्मा गांधी भी नमक आंदोलन के दौरान यहां पहुंचे थे। देश की आजादी के बाद से नगर क्षेत्र के लोगों के लिए गांधी प्याऊ पूज्यनीय स्थल बना हुआ है। लोग गांधी प्याऊ स्थल को जंगे आजादी की धरोहर के रुप में पूजते हैं। गांधी प्याऊ पर 15 अगस्त और 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। नगर के क्रांति वीरों का गुणगान भी किया जाता है।
पिछले एक सप्ताह से नगर क्षेत्र में रोजाना बारिश हो रही है। बारिश के चलते गांधी प्याऊ की जमीन पर बना प्राचीन कुआं की 10 फुट से अधिक भूमि भी दरक गई है। इससे आसपास के व्यापारियों की दुकानों में भी दरारें आने लगी है। दहशत जदा व्यापारी अंकुश जैन, अजेश जैन, अमोलक चंद जैन, शशिभूषण जैन, हंसराज जैन, सुमेर जैन की सूचना पर रविवार को सुबह के समय एसडीएम अजय कुमार और सीओ युवराज सिंह गांधी प्याऊ स्थल पर पहुंचे और धंसी भूमि और प्राचीन कुएं को देखा। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों को प्याऊ की भूमि पर होने वाली हलचल पर नजर रखने की सलाह दी। एसडीम अजय कुमार ने कहा शीघ्र ही गांधी प्याऊ स्थल के साथ ही प्राचीन कुएं की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें