फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरुरपुर में खुदाई में मिली मुगलकालीन मुद्रा

Sun, 27 Sep 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के सरुरपुर गांव की पट्टी धीराण में नवनिर्माणाधीन मंदिर में शिवलिंग की खुदाई के दौरान मुगलकालीन मुद्रा निकली है। मुगलकालीन मुद्रा मिलने की खबर थोड़ी ही देर में जंगल में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


इस मुद्रा को देखने के लिए गांव के अलावा आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ लग गई। इतिहासकार अमित राय जैन ने मुगलकालीन मुद्रा मिलने की पुष्टि की है।

सरुरपुर गांव में पिछले कई माह से प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर में स्थित शिवलिंग की खुदाई के दौरान मुगलकालीन मुद्रा मिली है।

मुगलकालीन मुद्रा की खबर मिलते ही आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। गांव के सुभाष नैन, चंद्रपाल, सुरेंद्र, जितेंद्र ने बताया कि खुदाई के दौरान अजीब सा सिक्का निकला था, जिससे देखने के लिए मंदिर में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।
विज्ञापन


इतिहासकार अमित राय जैन का कहना है मंदिर में खुदाई के दौरान निकली मुद्रा 15वीं शताब्दी की मुगलकालीन है। मुद्रा पर दीन मोहम्मद अकबर अंकित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें