संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। इंदौर में हुए स्कूल राष्ट्रीय गेम्स की 400 मीटर दौड़ में में अनन्या ने स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ी का शहीद भगत सिंह एकेडमी में पहुंचने पर रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने स्वागत किया।
रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते है, बल्कि बच्चों के मानसिक विकास, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेकर देश का नाम रोशन करनेे के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। अनन्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को दिया। स्वागत करने वालों में कोच विकास फौजी, कपिल भारद्वाज, रोहित धनकड़, परमवीर धामा, विनोेद कुमार, संदीप आदि रहे।