फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नहर में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने पर हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। बिलौचपुरा गांव के जंगल में संरक्षित पशुओं के अवशेष नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पशु कटान का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और सूचना देने वाले को हिरासत में लेने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

बसौद गांव के बजरंग दल कार्यकर्ता पुष्पेंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें राणा भट्ठे के पास नहर में दो संरक्षित पशुओं के सिर और अवशेष मिले। उन्होंने तुरंत संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी पशु चिकित्सक को बुलाए बिना अवशेष दबाने लगे। पुष्पेंद्र ने इसका विरोध किया और पशु चिकित्सक से जांच की मांग करते हुए गड्ढे में बैठ गए। इसके बाद पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र को हिरासत में लेकर थाने चले गए। बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर नाराजगी जताई और हंगामा किया।
कार्यकर्ताओं ने संरक्षित पशुओं का कटान होने का आरोप लगाया। उन्होंने पशु चिकित्सक से जांच कराए बिना अवशेष दबाने पर भी आपत्ति जताई। बजरंग दल ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की चेतावनी दी। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें