फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ड्यूटी से लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन ने कुचला

विज्ञापन
मृतक फिरोज का फाइल फोटो। स्त्रोत परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना और खेड़ा हटाना गांव के बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने कोताना गांव के बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड फिरोज (22) को कुचल दिया। इस हादसे में फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कोताना गांव के रहने वाले फिजाउद्दीन ने बताया कि उसका भतीजा फिरोज कुंडली की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था, जो सोमवार रात कंपनी में ड्यूटी कर बाइक से लौट रहा था। नैथला-लुहारी मार्ग पर फैजपुर निनाना और खेड़ा हटाना गांव के बीच में काॅलेज के पास अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फिरोज ने कुचल दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले वाहन को चालक लेकर भाग गया। फिजाउद्दीन ने बताया कि फिरोज की मौत होने के बाद उसके परिवार में माता पिता के साथ चार बहनें और एक छोटा भाई रह गए हैं। मृतक के परिजनों ने काेतवाली पुलिस से टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि सिक्योरिटी गार्ड को कुचलने वाले वाहन चालक का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें