बागपत। कोरोना महामारी की रोकथाम करने के लिए शासन ने मास्क का प्रयोग अनिवार्य कर दिया है। साथ ही मास्क का प्रयोग न करने पर सौ रुपये के चालान को बढ़ाकर पांच सौ रुपये कर दिया है। दो दिन के लॉकडाउन में जिले में बिना मास्क के लोगों के चालान किए गए है।
कोरोना महामारी फैलने के बाद सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। स्वास्थ्य विभाग बार-बार हाथ धोने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने व मुंह व नाक को मास्क से ढककर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दे रहा है। इसके बावजूद लोग अपनी मनमानी कर रहे है। मास्क का प्रयोग न करने पर शासन ने 100 रुपये का चालान करने के निर्देश दिए थे। मगर, अब चालान की राशि को सौ रुपये से बढ़ाकर पांच सौ रुपये कर दिया गया है।
टीएसआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने दस जुलाई से बिना मास्क का चालान सौ रुपये से बढ़ाकर पांच सौ रुपये कर दिया है। दो दिन के लॉकडाउन में जिले भर में लोगों के मास्क के चालान किए गए है। इनमें से शनिवार को 224 तथा रविवार को भी चालान किए गए है।