संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए अनुज, उसके फुफेरे भाई दीपक निवासी छुर जिला मेरठ, पंकज निवासी किरठल समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
शामली जिले की महिला ने बताया कि उसकी शादी छपरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। इस दौरान पड़ोसी अनुज से उसकी बातचीत होने लगी। अनुज ने उसकी वीडियो और फोटो एडिट करके वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। 7 अक्तूबर 2025 को अनुज उसके पास आया और जेवर लेकर आने को कहा।
इसके बाद अनुज उसे दिल्ली ले गया, जहां बंधक बनाकर अपने फुफेरे भाई दीपक, दोस्त पंकज के साथ मिलकर उसके साथ कई दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान नशीली गोलियां भी खिलाई गईं। पुलिस में शिकायत होने पर 16 नवंबर को अनुज का पिता जसबीर, भाई सनुज और बहन नीरज उसे धमकी देकर शामली छोड़कर चले गए। जांच अधिकारी आशीष पुंडीर का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।