बागपत जनपद के खेकड़ा में विद्युत निगम के जेई महिपाल सिंह के साथ मारपीट करने वाले गांव सुन्हैडा निवासी एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को जेई देहात महिपाल सिंह टीम के साथ क्षेत्र के गांव सुन्हैडा में बकायेदारों से वसूली करने के लिए गए थे। आरोप है कि वसूली के दौरान उस पर दो चचेरे भाइयों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया था। मारपीट की वीडियो भी वायरल हुई थी।
यह भी पढ़ें: अपने लाल का चेहरे देख बेहोश हुई मां, रो-रोकर बुरा हाल, शहीद की अंतिम यात्रा में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
इस मामले में क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा ने भी ग्रामीणों के साथ विद्युत अधिकारियों से वार्ता कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। जेई की तहरीर पर खेकड़ा कोतवाली में दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शनिवार को एक आरोपी सुमित का चालान कर दिया गया। दूसरे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/