फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ फैक्टरी से अमोनिया गैस के रिसाव का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित बर्फ फैक्टरी से अमोनिया गैस रिसाव का खतरा बताते हुए स्थानीय लोगों ने एसडीएम से शिकायत की। साथ ही लोगों ने बर्फ खाने को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बर्फखाना मालिक अब्बास के भाई सत्तार ने एसडीएम से शिकायत की है कि दिल्ली-सहारनपुर रोड पर सुनहरी मस्जिद के पास बर्फ फैक्टरी है। फैक्टरी आबादी के बीच आ चुकी है। हर समय फैक्टरी से अमोनिया गैस रिसाव का खतरा बना रहता है। बर्फ खाना बंद कराने को लेकर कई बार फैक्टरी मालिक से अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम दुर्गेश मिश्र से शिकायत कर शीघ्र बर्फ खाना बंद कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें