बड़ौत सीएचसी में निरीक्षण करती ज्वाइंट डायरेक्टर मेरठ।
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सोमवार को संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों में अफरा-तफरी मची रही।
संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. ज्योत्सना के नेतृत्व में गठित टीम सोमवार को निरीक्षण के लिए सीएचसी में पहुंची। टीम ने सबसे पहले सीएचसी में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाएं मिलने को लेकर बातचीत की। मरीजों ने लाइट की परेशानी बताई। उन्होंने मरीजों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने महिला वार्ड का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं से भी बातचीत की। इसके बाद उन्होंने कोविड-19 से संबंधित मरीजों का रिकार्ड खंगाला। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार को मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए।