फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ के विवाद में की गई थी अमित की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। ढिकौली निवासी अमित उर्फ काला की हत्या एक युवती से छेड़छाड़ के विवाद के कारण की गई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। आरोपियों के पास से दो बाइक, तीन तमंचे, एक खोखा व तीन कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि 19 अप्रैल को गांव ढिकौली के अमित उर्फ काला का शव खट्टा प्रह्लादपुर गांव में मिला था। उसकी मां राजबाला ने गांव के ही आकाश पुत्र बिजेंद्र और अन्य अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने खट्टा गांव की पूर्वी नहर से आरोपी आकाश पुत्र बिजेंद्र निवासी ढिकौली और उसके चार साथी विशांत उर्फ विशु पुत्र वीरेंद्र निवासी ढिकौली, मनीष शर्मा पुत्र ब्रजपाल, रोहित पुत्र सत्यपाल निवासी हमीदाबाद व शिवम पुत्र अरुण कुमार शर्मा निवासी न्यू कालोनी मुन्नालाल एंकलेव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो बाइक, तीन 315 बोर का तमंचे, तीन कारतूस व एक खोखा, एक चाकू बरामद किया है। आरोपियों का कहना है कि अमित एक युवती से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। इसे लेकर आकाश से उसका विवाद चल रहा था। आकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर 19 अप्रैल को खट्टा प्रह्लादपुर गांव के बाग में उसकी हत्या कर दी थी। पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें