जाट रेजीमेंट के जवान की मौत की खबर से संबंधित फोटो। निरपुड़ा गांव में मृतक सैनिक अमित राणा को
- फोटो : इलाज से इनकार करने पर जिला अस्पताल गेट के बाहर बच्चे के साथ सड़क पर लेटी मां रामकली। संवाद
दाहा। निरपुड़ा गांव में इन्वर्टर का करंट लगने से जान गंवाने वाले सैनिक अमित राणा का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे आर्यन ने उनको मुखाग्नि दी।
निरपुड़ा गांव निवासी जाट रेजीमेंट के सैनिक अमित राणा की तैनाती पंजाब के फिरोजपुर में चल रही थी। कुछ दिन पहले सैनिक अमित राणा का तबादला बरेली में हो गया। अमित राणा परिवार के साथ बरेली में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे थे। उनको सोमवार को घर का सामान उठाते समय इन्वर्टर का करंट लग गया।
इससे झुलसे अमित राणा को लेकर परिवार वाले बड़ौत के निजी अस्पताल में पहुंचे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को अमित राणा का पार्थिव शरीर गांव लाया गया।
उधर, निरपुड़ा गांव पहुंचे मेजर रितेश कुमार ने जवानों के साथ मिलकर सैनिक को सलामी दी और सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। उनकी अंतिम यात्रा में विक्रम राणा, बिजेंद्र राणा, चौधरी कृषि पाल राणा, प्रधान सूबेदार प्रताप सिंह, सतेंद्र राणा, बृजपाल राणा समेत अन्य शामिल रहे।