फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: अब ठगी करने वालों की खैर नहीं, तैयार हुई मोबाइल नंबरों की ये सूची, जल्द होगा बड़ा एक्शन

Fri, 18 Aug 2023 03:20 PM IST
कपिल kapil मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत, बागपत

सार

Baghpat News : ऑनलाइन ठगी करने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस ने 100 से ज्यादा मोबाइल नंबरों की सूची तैयार की है। जल्द ही ठगों के खिलाफ बड़ा एक्शन होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध को रोकने के लिए सरकार के निर्देश पर पुलिस सख्त कदम उठाने जा रही है। पुलिस ने 110 नंबरों की एक सूची तैयार की है, जिनसे बार-बार कॉल कर लोगों से ठगी की जा रही है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त है। 

विज्ञापन


बता दें कि ठगी को रोकने के लिए पुलिस ने तैयार की सूची को संबंधित टेली कम्युनिकेशन कंपनी को भेजने की तैयारी पूरी कर ली है। जल्द ही ठगी में शामिल ऐसे लोगों के मोबाइल फोन और सिम को ब्लॉक करा दिया जाएगा। ताकि उन नंबरों से दोबारा फोन भी नहीं कर किया जा सके।

जनपद में आए दिन लोग साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं। पिछले तीन माह के अंदर तकरीबन 150 से अधिक लोग साइबर ठगों के चक्कर में आकर अपना नुकसान कर चुके हैं। यह हाल तो तब है, जब लोगों को साइबर ठगों से सचेत रहने के लिए पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। फिलहाल ठगों को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए सरकार के निर्देशों पर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है।

बागपत पुलिस ने ऐसे तकरीबन 110 मोबाइल नंबरों की सूची तैयार की है, जिनसे एक से अधिक बार लोगों को ठगने के मामले सामने आए हैं, उनको सूचीबद्ध किया जा रहा है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ऐसे मोबाइल नंबरों को एसपी के आदेश के बाद टेली कम्युनिकेशन विभाग को भेजा जा रहा है। वहां से सेवा प्रदाता कंपनी से यह पता लगाया जाएगा कि यह नंबर किस मोबाइल फोन पर चल रहा है। उसकी अंतरराष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान संख्या (आईएमईआई नंबर) क्या है? फिर उस नंबर और संबंधित फोन को हमेशा के लिए ब्लॉक करवा दिया जाएगा। जून में अब तक कई नंबरों को बंद भी करा दिया गया है।

लगातार बढ़ रहा साइबर अपराध
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया है कि साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है। पहले तो एक नंबर से एक-दो लोगों को ही शिकार बनाया जाया था। अब एक ही नंबर से दस से पंद्रह लोगों को ठगने की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। ऐसे में इन नंबरों को न सिर्फ बंद कराया जा रहा है, बल्कि उनके मोबाइल फोन को भी डिब्बा बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम
विज्ञापन

24 घंटे में करें शिकायत
सीओ ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने के बाद तुरंत पुलिस से संपर्क करें या फिर 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। ऐसे में आपकी ठगी गई राशि के वापस मिलने की संभावना बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: हथियार तस्करों के राज: पूछताछ में उगला ऐसा सच, सुनकर चौंक गए बड़े अफसर, जानें- मेरठ-पंजाब का क्या कनेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें