अमर उजाला अभियान टीका ही बचाएगा
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीओ कार्यालय के पीछे ग्रोवेल स्कूल में शनिवार को कैंप में मेडिकल स्टोर संचालकों ने टीकाकरण कराया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि अमर उजाला का टीका ही बचाएगा अभियान कारगर साबित हो रहा है। इसके माध्यम से लोग टीकाकरण के लिए जागरूक हो रहे हैं।
कैंप में 50 मेडिकल स्टोर संचालकों व उनके परिजनों का वैक्सीनेशन कराया गया। इस दौरान एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने भी कैंप का निरीक्षण कर वैक्सीनेशन के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर रालोद नेता विश्वास चौधरी, बड़ौत केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पंवार ने कहा कि अमर उजाला का अभियान टीका ही बचाएगा सराहनीय है। अभियान से लोग टीकाकरण के लिए जागरूक हो रहे हैं। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि की गई व्यवस्था के अनुसार 50 मेडिकल स्टोर संचालकों व उनके परिजनों का वैक्सीनेशन पूर्ण हुआ है। उधर, एसडीएम ने सभी से अपील की कि अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।