फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा निवासी एक युवक की शुक्रवार की रात्रि ढिकौली बंथला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

नगर के मौहल्ला औरंगाबाद निवासी अमित धामा गांव फखरपुर स्थित एक फोम फैक्ट्री मालिक की कार चलाता था। शुक्रवार की सुबह फैक्ट्री मालिक टिंकू ने उसे कार से पेमेंट लाने के लिए देहरादून भेजा था। देर रात वह देहरादून से वापस लौट रहा था। जब वह थाना चांदीनगर क्षेत्र में ढिकोली बंथला मार्ग पर खैला गांव के पास पहुंचा तो उसकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर फैक्ट्री मालिक टिंकू, अंकित और मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें