फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बेटियों को शिक्षित करने के साथ ही आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 6
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक प्रतिष्ठान पर रविवार को हिंदू महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सुरक्षा को लेकर सर्व हिंदू समाज की बैठक हुई। वहां बेटियों को शिक्षित करने के साथ ही आत्मसुरक्षा के गुर सिखाने की बात कही गई। इस दौरान बेटी बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

बैठक मेें पहुंची साध्वी प्राची आर्य ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। प्रतिदिन परिवार में रामायण का पाठ करें, इससे बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा होंगे। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के चरित्र के बारे में बच्चों को बताएं। उन्होंने कहा कि देश में धर्म परिवर्तन के मामले बढ़ रहे हैं और देश में इससे जुड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर बेटी बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया। साध्वी प्राची ने कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। वहीं कहा गया कि समिति अगले सप्ताह में डीएम को महिलाओं की सुरक्षा के लिए ज्ञापन सौंपेगी। बैठक में मधुसूदन शास्त्री, अंकित बडौली, प्रियंका आर्य, चिन्टू उर्फ अमित मिश्रा, प्रमोद शर्मा, जय कुमार तोमर, रवि पालीवाल, आलोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें