फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खुली, परीक्षा में ड्यूटी देते मिले विषय के अध्यापक

Tue, 13 Feb 2018 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आदर्श शिक्षा सदन इंटर कालेज किरठल में परीक्षा के दौरान चेकिंग करते एसपी और डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों और सचल दस्तों की तैनाती में गड़बड़ी मिली है। डीएम, एसपी और जेडी मेरठ ने परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा तो सिस्टम की पोल खुल गई। संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दोघट में एक विषय अध्यापक ड्यूटी देेते मिला, जबकि दूसरा आंतरिक सचल दस्ते में शामिल किया था।

 

जिला स्तरीय अधिकारियों की 12 टीमों ने छापेमारी की, गड़बड़ी की रिपोर्ट गोपनीय तरीके से डीएम को दी। डीएम ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले जेल जाएंगे। बोर्ड परीक्षा की द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के गणित विषय की परीक्षा हुई। फर्जी कक्ष निरीक्षकों की शिकायत के बाद डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी जयप्रकाश, संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ दिव्यकांत शुक्ल और जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग 12 परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया।

 

जेडी ने बताया कि गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में गणित विषय का शिक्षक ही ड्यूटी देते मिला। इसके अलावा गणित विषय की शिक्षिका को आंतरिक सचल दस्ते में स्कूल ने शामिल कर रखा था। केंद्र व्यवस्थापक से जवाब तलब किया।

विज्ञापन

उधर, डीएम और एसपी ने आदर्श इंटर कॉलेज किरठल आैर गॉडविल स्कूल में भी चेकिंग की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक टीम उन्हें निरीक्षण की गोपनीय आख्या भेजेगी। डीआईओएस से कक्ष निरीक्षकों की सूची मंगाकर इसका सत्यापन कराएंगे। जो कक्ष निरीक्षक फर्जी हैं या विषय बदलकर ड्यूटी दे रहे हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

 

जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ने विवेकानंद हाई स्कूल, गोठरा, जिला आबकारी अधिकारी नेशनल इंटर कॉलेज, शबगा, जिला विद्यालय निरीक्षक पी के मिश्रा ने गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दोघट का निरीक्षण किया। उधर, बीएसए को दाहा के परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी की सूचना मिली है। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि जांच हो रही है।


छपरौली। जेडी दिव्यकांश शुक्ल ने छपरौली के वृहद समाज इंटर कॉलेज में तीन फर्जी कक्ष निरीक्षक पकड़े थे। डीआईओएस को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को केंद्र व्यवस्थापक नरेंद्र पाल ने बताया कि मोहित, रोहित, और अंकित के खिलाफ खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मंगलवार को हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा है। प्रशासन बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रहेगी।

विज्ञापन


गैरहाजिर रहे परीक्षार्थी
बागपत। जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा में प्रथम पाली में हाईस्कूल की उर्दू का पेपर हुआ। इसमें 205 में से 192 उपस्थित रहे और 13 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं इंटर की इतिहास की परीक्षा में 2281 में से 2154 उपस्थित रहे और 127 गैरहाजिर। दोनो परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। इसके अलावा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की गणित का पेपर हुआ। इसमें 5142 में से 4829 उपस्थित रहे, 313 ने परीक्षा छोड़ दी।
 

जेडी ने बिनौली में नकल करते छात्रा को पकड़ा
बड़ौत। यूपी बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत सोमवार को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू और इंटर इतिहास विषय का पेपर  हुआ। द्वितीय पाली में इंटर गणित विषय का पेपर हुआ। छापेमारी के दौरान जेडी ने बिनौली क्षेत्र के इंटर कॉलेज में एक छात्रा को नकल करते पकड़ा।

 

बड़ौत नगर के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, दिंगबर जैन इंटर कॉलेज, वीर स्मारक इंटर कॉलेज, श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सहित तहसील क्षेत्र के 28 परीक्षा केंद्रों में सोमवार को सुबह के समय पुलिस बंदोबस्त के बीच प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढे़ सात बजे शुरू हुई। चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों को जाने दिया ।

 

जिस रूम में परीक्षा देनी थी, वहां भी विद्यार्थियों की तलाशी ली गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के अभ्यर्थियों का उर्दू और इंटर के छात्रों का इतिहास विषय का पेपर था। द्वितीय पाली में इंटर का गणित विषय का पेपर हुआ। इस दौरान जेडी ने बिनौली क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज मेें नकल कर रही एक छात्रा को पकड़ा।

उधर, जनता वैदिक इंटर कॉलेज के संकलन केंद्र में डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि हाईस्कूल उर्दू विषय के पेपर में 125 छात्र पंजीकृत हैं, इनमें से 12 अनुपस्थित रहे। इंटर इतिहास के पेपर में 1036 छात्र हैं, इनमें 73 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में गणित का पेपर था, इसमें दर्जनों छात्र - छात्राएं अनुपस्थित रहे।

 


बासौली स्कूल के फर्जी लेटरपैड पर ड्यूटी का खेल


बागपत। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में नए खेल का खुलासा हुआ है। बासौली के स्कूल का फर्जी लेटर पैड लगाकर मनचाहे स्कूल में ड्यूटी लगवा ली गई। संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल ने जांच की तो खेल का खुलासा हुआ। डीआईओएस दफ्तर के कर्मचारी भी जांच के घेरे में है। ड्यूटी के खेल की जांच चल रही है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया  वृहद समाज इंटर कॉलेज, छपरौली में तीन शिक्षक पहले संदिग्ध मिले, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके अलावा चार संदिग्ध शिक्षकों की शिकायत मिली । 

जांच की तो पता चला इन शिक्षकों ने खुद को कुंदन सिंह स्कूल, बासौली का शिक्षक बताकर, इसी स्कूल के लेटर पैड पर ड्यूटी हासिल की है। बासौली के स्कूल से लिखित में जानकारी मांगी तो खुलासा हुआ कि यह शिक्षक कुंदन सिंह स्कूल के है ही नहीं।

 

यह चारों शिक्षक गॉडविल इंटर कॉलेज, किरठल के निकले और इन्होंने फर्जी लेटर पैड के सहारे अपनी ड्यूटी छपरौली में लगवा  ली। गॉडविल स्कूल के बच्चे छपरौली में ही परीक्षा दे रहे हैं। जेडी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जिले में 1670 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। जेडी ने कक्ष निरीक्षकों की सूची और ड्यूटी प्लान मांगा है। बड़ी कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें