- एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कब्जा हटवाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मलकपुर गांव के लोगों ने तालाब की भूमि पर कुछ लोगों पर कब्जा कर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को तहसील में एसडीएम भावना सिंह को शिकायती पत्र देकर कब्जा हटवाने की मांग की।
संजीव, कपिल, देवेंद्र, राजीव समेत अन्य लोगों का आरोप है कि गांव के तालाब की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। उन्होंने भूमि पर निर्माण कार्य भी किया हुआ है। कब्जा होने से दूषित पानी की निकासी प्रभावित हो रही है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि इससे पहले भी उन्होंने शिकायत कि मगर कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं एसडीएम भावना सिंह ने राजस्व टीम से जांच कराकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।