- 165 मतदाता करेंगे मतदान, मतगणना के बाद घोषित किया जाएगा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सिविल बार एसोसिएशन के लिए बुधवार को मतदान किया जाएगा। मतदान के बाद ही मतगणना होगी और उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ओमपाल सिंह ने बताया कि 11 नवंबर तक नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। अध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह तोमर, आनंदपाल तोमर, जयवीर सिंह, महामंत्री पद पर पुष्पेंद्र तोमर, पुष्पेंद्र उज्ज्वल, उपाध्यक्ष पद पर आदेश बालियान, कोषाध्यक्ष पद पर हरेंद्र सिंह ने नामांकन किए। इनके अलावा सह सचिव पद पर मनोज, प्रवेंद्र, पुस्तकालय मंत्री पद पर साजिद अली, कनिष्ठ सदस्य पद पर विनोद मान ने नामांकन किए हैं। जांच के बाद भी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिए थे। चुनाव में 165 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। सुबह दस से अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद तीन बजे से मतगणना शुरू की जाएगी, जिसके पूर्ण होने पर परिणाम घोषित किया जाएगा।