फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग से दहले वाजिदुपर गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में मकान पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख के पति और प्रधान के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत।
वाजिदपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर एक मकान पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। इससे मकान के अंदर बैठे लोगों ने भागकर जान बचाई। इस मामले में गांव के एक व्यक्ति ने ब्लाक प्रमुख के पति और ग्राम प्रधान के पति के खिलाफ कोतवाली में नामजद मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के वाजिदुपर गांव के सतेंद्र पुत्र बस्ती राम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया रविवार की रात्रि में चुनावी रंजिश को लेकर ब्लाक प्रमुख के पति और ग्राम प्रधान के पति कुछ लोगों के साथ मकान में आए और कहासुनी करते हुए मकान पर फायरिंग शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने छिपकर जान बचाई और शोर मचा दिया। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देखकर हमलावर भाग निकले। उसकी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि फायरिंग के मामले में सतेंद्र की तहरीर पर ब्लाक प्रमुख के पति सुधीर व ग्राम प्रधान के पति अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें