फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आवासीय भवनों पर तहसील प्रशासन की लगाई गई सील तोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज और एमएम इंटर कॉलेज प्रशासन के बीच आवासीय भवनों को लेकर विवाद चल रहा है। एमएम डिग्री कॉलेज प्रशासन ने इंटर कॉलेज प्रशासन पर आवासों पर तहसील प्रशासन की लगाई गई सील तोड़कर कब्जा करने का आरोप लगा कोतवाली में शिकायत की।
एमएम इंटर और डिग्री कॉलेज परिसर में शिक्षकों के लिए आवास बने हुए है। कॉलेज के पूर्व कर्मचारी शालीवान ने सेवानिवृत्त होने के बाद भी आवास खाली नहीं किया। इसे लेकर डिग्री कॉलेज प्रशासन ने उच्च शिक्षा विभाग को इसकी शिकायत भेजी तो तहसील प्रशासन ने अक्तूबर में हस्तक्षेप कर आवास खाली कराकर सील लगाई थी। बुधवार को डिग्री कॉलेज प्रशासन ने कोतवाली में जाकर इंटर कॉलेज प्रशासन पर आवासों में लगी सील तोड़कर कब्जा करने का आरोप लगा शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामला दो कॉलेजों के बीच का है और मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं एमएम डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति मंत्री नरेंद्र शर्मा का कहना है कि आवास डिग्री कॉलेज के हैं। पूर्व कर्मचारी शालीवान ने अपने कार्यकाल में किराया डिग्री कॉलेज में ही जमा कराया था। वहीं इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार का कहना है कि आवास इंटर कॉलेज के हैं। दोनों पक्षों के बीच आवासों की दावेदारी को लेकर तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें