फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बावली गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसे कई दिन पहले पीटकर घर से निकाल दिया गया था और अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन




एकता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दहेज न लाने पर ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। उसने आरोप लगाया कि उसका पति शुभम उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता के अनुसार उसे कई दिन पहले बेरहमी से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया था। अब उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने महिला के पति शुभम, ससुर राजेंद्र और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें