फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आठ क्रय केंद्रों की गन्ना ढुलाई की निविदा में धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-ठेकेदारों ने बैठक कर दी हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शुगर मिल में क्रय केंद्रों से गन्ने की ढुलाई करने वाले ठेकेदारों ने आठ क्रय केंद्रों की निविदा प्रक्रिया में धांधली बरतने और मानकों को पूरा न करने वाले व्यक्ति को ठेका देने का आरोप लगाया। उन्होंने मानकों के अनुसार निविदा प्रक्रिया पूरी न करने पर हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुगर मिल परिसर में हुई बैठक में ठेेकेदारों का कहना था कि मिल की तरफ से आठ गन्ना क्रय केंद्रों के ठेके बिना मानक के खोल दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार के पास फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र है और उसके पास गन्ने की ढुलाई करने के लिए अपना ट्रक भी नहीं है। ठेकेदार द्वारा दर्शाई गई गाड़िया मलकपुर शुगर मिल में गन्ने की ढुलाई में लगी हुई हैं। मानक के अनुसार एक ठेकेदार को एक से अधिक ठेका देने का प्रावधान नहीं है। बैठक के उपरांत उन्होंने मिल के प्रधान प्रबंधक को समस्या का समाधान न करने पर हड़ताल की चेतावनी दी। बैठक में ओमसिंह, जयबीर, जगत सिंह, सत्यवीर सिंह, विनोद कुमार मौजूद रहे। उधर, मिल के प्रबंधक वीपी पांडेय का कहना है कि मिल की ओर से निविदा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें