फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में एकल और गांव में आज से खुलेंगी सारी दुकानें

विज्ञापन
बागपत में खुली कपड़े की दुकान से खरीदारी करते लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
गांव में मंगलवार से शुरू किए जा सकेंगे निर्माण कार्य
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी किए आदेश, पाबंदियों का उल्लंघन करने पर जुर्माना
बागपत। लॉकडाउन के तीसरे चरण में शहरी क्षेत्र मेें एकल दुकानें खुलेंगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में सभी दुकानें खोली जा सकेंगी। सड़क निर्माण, जलापूर्ति परियोजना पर निर्माण कार्य हो सकेगा। औद्योगिक इकाइयों के संचालन के लिए एडीएम अमित कुमार सिंह और एएसपी अनिल कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया। मंगलवार को मीटिंग के बाद इकाइयों के संचालन पर अंतिम मुहर लगेगी।
डीएम शकुंतला गौतम ने बताया आंगनबाड़ी पोषाहार वितरण के लिए डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा की जाएगी। प्रशासन की अनुमति के बगैर शादी समारोह नहीं होंगे। अनुमति के बाद भी 20 से अधिक लोग एकत्र नहीं किए जा सकेंगे। संचालित संस्थानों में आरोग्य सेतु एप अनिवार्य होगा। इंडस्ट्री संचालन के लिए एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसडी अनिल कुमार सिंह नोडल अधिकारी को सदस्य बनाया। जबकि जिला उद्यम एवं प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त हिमांशु गंगवार सदस्य सचिव बनाया। गंगवार ने बताया कि मंगलवार को नोडल अधिकारी के साथ मीटिंग है, इसके बाद तय होगा कि कौन-कौन सी इकाइयों का संचालन किया जा सकेगा। जिले में तीन हजार के करीब इकाइयां हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन 3.0
शुरू हुआ हाईवे का निर्माण कार्य
फोटो -
बागपत। लॉकडाउन शुरू होने के बाद बंद पड़े मेरठ-बागपत व दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मेरठ-बागपत हाईवे पर सिंघावली अहीर के पास जेसीबी से कार्य शुरू किया और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के समीप डिवाइडर बनाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

24 मार्च को सरकार के लॉकडाउन का घोषणा के बाद मेरठ-बागपत व दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर निर्माण कार्य पूर्ण रूप से बंद किए थे। सरकार की ओर से सोमवार से लॉकडाउन में राहत देने के बाद सोमवार से हाईवे पर निर्माण कार्य शुरू किया। मेरठ-बागपत हाईवे पर सिंघावली अहीर पुलिया के पास सड़क निर्माण के लिए खुदाई का कार्य शुरू किया, वहीं दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के समीप डिवाइडर निर्माण का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें