फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा के शुभम की सीए परीक्षा में आल इंडिया चतुर्थ रेंक रही

विज्ञापन
सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर आल इंडिया चौथी रेंक हासिल करने वाले खेकड़ा शहर निवासी शुभम जैन को मिठा - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा के शुभम की सीए परीक्षा में आल इंडिया चतुर्थ रैंक
विज्ञापन

खेकड़ा। खेकड़ा शहर निवासी छात्र शुभम ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर आल इंडिया चतुर्थ रेंक हासिल की। परीक्षा उत्तीर्ण कर चौथी रेंक हासिल करने के चलते परिजनों ने छात्र को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इससे छात्र के परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

खेकड़ा शहर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी शुभम जैन पुत्र सुशील कुमार जैन ने विगत जून माह में सीए की फाइनल परीक्षा में दी। मंगलवार को सीए की फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इसमें खेकड़ा शहर निवासी छात्र शुभम जैन ने परीक्षा उत्तीर्ण कर 598 अंकों के साथ आल इंडिया चतुर्थ रेंक हासिल की। छात्र की इस कामयाबी के चलते परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार को परिजनों ने छात्र शुभम जैन को मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र शुभम ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने पिता सुशील जैन एवं माता बबीता जैन को दिया। आल इंडिया चौथी रेंक हासिल करने के चलते छात्र के परिजनों में खुशी का माहौल है। इस दौरान अनुज जैन, अंशु जैन, मनोज जैन, शोभा जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन, रमेश चंद जैन, निधि जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें