फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दावत के बहाने नलकूप पर बुलाकर अलीगढ़ के युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरुग्राम के निजी अस्पताल में चल रहा घायलों का उपचार, पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिनौली (बागपत)। नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करने वाले हरेंद्र, प्रशांत, ललित और रवि निवासी अलीगढ़ को दावत के बहाने जौहड़ी गांव के नलकूप पर बुलाकर हमला कर दिया गया। चारों घायलों का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

सुंदर निवासी टिकरी गुर्जर जिला पलवल ने बताया कि सात दिसंबर को उसके साथी हरेंद्र, प्रशांत, ललित और रवि निवासी अलीगढ़ को गौरव चौहान, डेविड भाटी, हरेंद्र निवासी नोएडा, नितिन चपराणा, नीरज, रोहित निवासी फरीदाबाद ने दावत के लिए जौहड़ी गांव के जंगल में सरदार सिंह के नलकूप पर बुलाया। आरोप लगाया कि वहां पर गौरव चौहान, डेविड भाटी, हरेंद्र, नितिन चपराणा, नीरज, रोहित ने चारों पर लाठी डंडों, लोहे की रॉड, पाइप और तमंचों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई से चारों गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। हमलावर उन्हें मृत समझकर भाग गए, जिनकी बाइक, आधार कार्ड, मोबाइल समेत अन्य दस्तावेज भी वहीं पर रह गए। घायल हरेंद्र, प्रशांत, ललित और रवि का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां प्रशांत और हरेंद्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस मामले में जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सभी युवक नोएडा की कंपनी में नौकरी करते हैं, वहां पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी की रंजिश में अलीगढ़ के युवकों को पीटा गया। हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें