फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दौड़ में अक्षय और शहरीन बने विजेता

Mon, 14 Apr 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
घिटौरा में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में विजेता हुए ​खिलाड़ी। स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
रटौल(बागपत)। घिटौरा गांव में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में कई जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल व नागेश गुर्जर ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 1500 मीटर दौड़ में बुलंदशहर के आरपी लोधी ने पहला, बुलंदशहर के किशोर ने दूसरा व मोदीनगर के विशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर बालिकाओं की दौड़ में घिटौरा की शहरीन ने पहला, घिटौरा की अंकिता ने दूसरा व घिटौरा की वंशिका ने तीसरा स्थान तो 800 मीटर दौड़ में मोदीनगर के अक्षय ने पहला, सिरौली के तुषार ने दूसरा व बंथला के मोंटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजेताओं को भाकियू अजगर के जिलाध्यक्ष कपिल गुर्जर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस दौरान देवेंद्र बैंसला, रामबल, राजपाल, ऋषि, आदेश, नवीन, रविंद्र, कपिल, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें