बागपत। नगर में रालोद कार्यालय तथा कचहरी प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। इनमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का 81वां जन्मदिन मनाया गया।
रालोद कार्यालय पर पर केेक काट कर चौधरी अजित सिंह के दीर्घायु होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी अजित सिंह सदैव किसानों और गरीब मजदूरों के हितेषी रहे है। इस मौके पर अनिरुद्ध शर्मा, रीता चौहान, जाहिद खान, अजहर, कलीम अल्वी, सुखपाल सिंह, सीताराम, कॅवरपाल हुड्डा मौजूद रहे। उधर, कचहरी परिसर में भी पर केक काटकर चौधरी अजित सिंह के जन्मदिवस मनाया गया। पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर, जिला बार अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, एसोसिएशन के महामंत्री आजाद धामा, पूर्व डीजीसी केपी सिंह, देवेंद्र आर्य, खलील अहमद, राजकुमार त्यागी, नरेंद्र मान सिंह, रामकुमार तोमर, पवन शर्मा, प्रदीप नैन मौजूद रहे।