फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बिगड़ी जिले हवा की हालत, एक्यूआई 258

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक की सलाह, बाहर निकले तो लोग मास्क व चश्मे का प्रयोग करें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चार दिन पूर्व हुई बूंदाबांदी के बाद जिले की हवा में सुधार के बाद बृहस्पतिवार को फिर से जिले की हवा की हालत बिगड़ गई है। बृहस्पतिवार को जिले का एक्यूआई 258 पहुंच गया है। प्रदूषण बढ़ने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होनी शुुरू हो गई है। चिकित्सक लोगों को मास्क व चश्मे का प्रयोग करने की सलाह दे रहे है।
विज्ञापन

रविवार को हुई बूंदाबांदी के बाद जिले का एक्यूआई में काफी सुधार हो गया था। मंगलवार को जिले का एक्यूआई 94 व बुधवार को 124 रहा था। बृहस्पतिवार को जिले का एक्यूआई 284 पहुंच गया है। एक्यूआई बढ़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी व गले व आंखों में जलन की दिक्कत हो रही है। सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत का कहना है कि वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण सांस, गले व आंखों में एलर्जी की शिकायत होने लगती है। उन्होंने घर से निलते समय मास्क व चश्मे का प्रयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

एक्यूआई की स्थिति
19 नवंबर 284
18 नवंबर 128
17 नवंबर 94
16 नवंबर 471
15 नवंबर 471
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें