बड़ौत अहोई पर्व के लिए खरीददारी करतीं महिला। अमर उजाला
- फोटो : BARAUT
अहोई अष्टमी आज, महिलाओं ने की तैयारियां
बागपत। जिलेभर में सोमवार को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं पुत्रों की दीर्घायु के लिए व्रत रखेगी। बाजारों में दिनभर खरीददारी के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। मिट्टी से बने और स्टील से बने करवे खरीदे। सुबह से ही महिलाएं त्योहार की तैयारी में लगी हुई थी। कुछ जगह रविवार को भी महिलाओं ने व्रत रखे।
पुत्रों की दीर्घायु के लिए सोमवार को महिलाएं अहोई अष्टमी पर व्रत रखेगी। जिसके चलते रविवार को बाजारों में महिलाओं ने खरीददारी की। दिनभर महिलाएं त्योहार की तैयारियां में जुटी हुई थी। बच्चों की दीर्घायु के लिए बछड़े, करवे और अन्य पूजन सामग्री खरीदी। घरों में भी साफ-सफाई का अभियान चलाया। पूजन स्थल को साफ किया। ज्योतिषाचार्य पंड़ित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि अहोई अष्टमी के दिन सबसे पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजन की तैयारी करे। दीवार पर गेरू और चावल से अहोई माता यानी कि मां पार्वती और उसके सात पुत्रों का चित्र बनाएं। बाजार से तस्वीर लेकर भी लगा सकते है। कथा पढने के बाद हाथ में रखे हुए चावलों को दुपट्टे या साड़ी के पल्लू में बांधेंगे और शाम को पूजन के बाद उसे खुलेंगे। उधर रविवार को भी कुछ जगहों पर महिलाओं ने आहोई का व्रत रखा। बच्चों की दीर्घायु के लिए कामनाएं की।