फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अहोई अष्टमी पर्व आज, महिलाओं की बाजार में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
-महिलाओं ने बाजार में पहुंचकर खरीदारी की, बच्चों ने भी मां के लिए खरीदे उपहार
विज्ञापन


फोटो-सात
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अहोई अष्टमी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। महिलाएं अपनी संतानों की सुख समृद्धि और लंबी आयु के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इसके लिए रविवार को महिलाओं ने बाजार में व्रत उपासना और बच्चों से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी की। शहर के बाजार में महिलाओं ने अहोई अष्टमी व्रत कथा की किताबें और कैलेंडर भी खरीदे।
अहोई अष्टमी को लेकर व्रत, पूजन के साथ कपड़ों की दुकान, रेडिमेड गारमेंट, साड़ी शॉप आदि पर महिलाओं की भीड़ रही। शहर के गांधी बाजार, शौकत मार्केट सहित अन्य स्थानों पर दुकानदारों ने पूजा सामग्री, दीये, अहोई माता की तस्वीरें, नई साड़ियां और सजावट का सामान सजा रखा था। महिलाओं ने रविवार सुबह से ही सामान की खरीदारी शुरू कर दी थी और देर शाम तक बाजार में भीड़ लगी रही। अहोई अष्टमी को लेकर बाजारों में पूजन सामग्री, सजावट के सामान, व्रत का सामान, फल, मिठाई आदि की खरीदारी की। दुकानदार प्रेम कुमार व आशीष ने बताया कि करवाचौथ के बाद महिलाएं अहोई अष्टमी व्रत, पर्व को लेकर काफी उत्साहित हैं। पूजा के लिए अहोई माता की तस्वीरें, चुनरी और दीपदान के सामान की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है। इसके अलावा बाजार में कलश और दीयों की खूब खरीदारी हो रही है। वहीं, डिजिटल अहोई माता की फोटो फ्रेम और सुंदर थाली सेट खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन



-महंगाई बढ़ने के कारण त्योहारों की मिठास गायब हो गई है। पहले सोने व चांदी के दाम कम होने पर सामान खरीद लेते थे, लेकिन इस बार दाम अधिक होने के कारण सराफा की दुकानों पर जाने में डर लगने लगा है। -साक्षी, बागपत
विज्ञापन

- पिछले कई माह से महंगाई आसमान छू रही है। ऐसे में पसंद का सामान भी नहीं खरीदा जा रहा है। त्योहार करने के लिए काफी सामान खरीदा जा रहा है। केंद्र सरकार भी महंगाई कम करने की तरफ ध्यान नहीं दे रही। -अर्चना शर्मा, बागपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें