फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम और किसानों के बीच बनीं सहमति

विज्ञापन
टीकरी में किसानों को समझाते वियायक रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
वार्ता के बाद विद्युत निगम ने लाइन खिंचवाने का कार्य शुरू कराया
विज्ञापन

रविवार को लाइन खिंचवाने पहुंचे अफसरों व ग्रामीणों में सहमति नहीं बनी थी
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। टीकरी बिजलीघर के पास खिंचवाई जा रही विद्युत लाइन का विवाद दूसरे दिन अधिकारियों एवं ग्रामीणों के बीच हुई बातचीत के बाद सुलझा लिया गया। ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच बनी सहमति के बाद लाइन खिंचवाने का कार्य शुरू कराया।
कान्हड़ बिजलीघर से टीकरी उप विद्युत केंद्र पर जा रही हाईटेंशन लाइन के काफी पहले पोल तो खड़े करा दिए गए थे, लेकिन ग्रामीणों ने लाइन पर तार खिंचवाने से रोक दिया था। इस कारण विद्युत लाइन का कार्य अधूरा पड़ा है। रविवार को लाइन खिंचवाने पहुंचे अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच सहमति न बन पाने के कारण लाइन पर कार्य शुरू नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सतवीर राठी, विक्रम राठी, ओमपाल सिंह, रक्षपाल, बिजेंद्र, किरण पाल, सोनू, अंकित, नैन सिंह आदि ग्रामीणों के बीच अधिशासी अभियंता बागपत एसके निर्भय पहुंचे तथा ग्रामीणों से इस संबंध में वार्ता की। ग्रामीणों व अधिकारियों के बीच इस बात पर सहमति बनी की फिलहाल 16 मीटर के दायरे में ही लाइन खींची जाए। बाद में जब भूमि में डालने वाले केबल उपलब्ध हो जाएंगे, उस समय लाइन हटा ली जाएगी और भूमि के नीचे ही केबल डलवा दिए जाएंगे। इंस्पेक्टर टीम के साथ वार्ता के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें