बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा स्नातक चुनाव की तैयारी जल्द से जल्द पूरी करें। जिस अधिकारी और कर्मचारी को जो ड्यूटी मिली है, उसका जिम्मेदारी से निर्वहन किया जाए। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 21 नोडल अधिकारी और 21 सहायक बनाए गए है।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शकुंतला गौतम ने शिक्षक और स्नातक चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष विधिवत, समयबद्ध एवं शांति पूर्ण रुप से संपन्न कराने हैं। अधिकारी इलेक्शन की ड्यूटी कर्तव्य निष्ठा के साथ करें। जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी, उनका शत प्रतिशत अनुपालन करें। एक दिसंबर को होने वाले शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को सकुशल कराएं। एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हूब लाल, एसडीएम अनुभव कुमार, सीओ सदर ओमपाल सिंह, सीओ बड़ौत आलोक कुमार आदि रहे। ब्यूरो