फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी रेलवे क्रॉसिंग पर अब नहीं लगेगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बागपत-मेरठ मार्ग से गुजरने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। ट्रेन आने के समय रेलवे क्रॉसिंग के पास अब जाम नहीं लगेगा। लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैफिक पुलिस ने सड़क के बीचों-बीच बैरियर लगाए है। तीन पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है ।
विज्ञापन

दरअसल, कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी से होते हुए प्रतिदिन दिल्ली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलने वाली 20 अप और डाउन एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें गुजरती है। ट्रेनों के आने के समय फाटक बंद रहने से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग जाती है। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार तो दो से लेकर चार घंटे तक भी जाम लगा रहता है। टीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क के बीचों-बीच बैरियर लगाए गए हैं। अलग से यातायात पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पूर्व में ही यहां पर पुलिस और पीआरडी के जवानों को तैनात किया गया है। मगर, फिर भी लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें