फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम सूची जारी होने के बाद तैयारी में जुटे दावेदार

विज्ञापन
बागपत के कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर चुनाव की तैयारियों को लेकर काम करते रिर्टनिंग ऑफिसर व सीडी? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
विज्ञापन

लगने लगी चौपाल, घर-घर दस्तक दे रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम सूची और चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद दावेदार तैयारी में जुट गए हैं। गांवों में चुनावी चौपाल लगनी शुुरू हो गई हैं। वहीं, रूठों को मनाने का दौर शुरू हो गया है। प्रत्याशी घर-घर दस्तक देकर लोगों का मन टटोलने में लगे हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में दूसरे चरण में 19 अप्रैल को जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव होगा। शुक्रवार से चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री भी शुरू हो गई है। दावेदार चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। गांवों में चुनावी माहौल बनने लगा है। दावेदान और उनके समर्थक घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं। ग्रामीणों को विकास का भरोसा दिलाया जा रहा है। कोई अपनों को तो कोई गैरों को मनाने में जुट गया है। चौपालों पर चुनाव और प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा करा सकेंगे जमानत राशि
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों की नामांकन और खर्च निर्धारित कर दिया है। चुनाव के दौरान कोषागार में जमानत राशि जमा न होने पर प्रत्याशी रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा कर सकेंगे।
नामांकन राशि
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव में नामांकन राशि ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य के लिए 300 रुपये व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 150 रुपये और जिला पंचायत सदस्य के लिए 500 रुपये निर्धारित की है।
विज्ञापन

जमानत राशि
ग्राम प्रधान व बीडीसी के लिए दो हजार रुपये, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 500 रुपये व जिला पंचायत सदस्य के लिए चार हजार रुपये जमानत राशि निर्धारित की है। इस बार चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग ने नई व्यवस्था दी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था के अनुसार यदि कोई प्रत्याशी कोषागार में जमानत राशि जमा नहीं कर पाता है तो वह रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा कर दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें