फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फायरिंग के बाद स्काॅर्पियो गाड़ी की छत पर खड़े होकर केक काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। स्काॅर्पियो गाड़ी की छत पर खड़े होकर एक युवक ने हुड़दंग मचाया और फिर फायरिंग होने के बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो जौहड़ी गांव की और कई साल पुरानी बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने के लिए युवा अपना जन्मदिन अलग-अलग अंदाज में मनाने लगे हैं, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की जा रही है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसमें सड़क किनारे स्काॅर्पियो गाड़ी की छत पर एक युवक जन्मदिन का केक लेकर खड़ा है। गाड़ी के चारों तरफ खड़े युवक काफी शोर करते दिख रहे हैं, तभी गोली चलने की आवाज आती है और गाड़ी की छत पर बैठा युवक केक काट देता है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो पुराना बताया जा रहा है, फिर भी जांच कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें