फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम के आश्वासन के बाद भाकियू का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण को भवन ध्वस्तीकरण के विरोध में भाकियू नेताओं का कलक्ट्रेट पर चल रहा धरना समाप्त हो गया। एडीएम के आश्वासन पर भाकियू नेता सहमत हो गए।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण के लिए शुक्रवार को मकान और दुकान तोड़ने पहुंचे कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों का लोगों ने जमकर विरोध किया था। उन्होंने दस मीटर से अधिक भूमि पर हाईवे का निर्माण करने पर मुआवजे की मांग की थी। मौके पर मौजूद तहसीलदार प्रसून कश्यप ने समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ नोकझोंक भी हुई थी। विरोध के चलते कंपनी के कर्मचारी जेसीबी लेकर लौट गए थे। इस मामले में भाकियू की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। शनिवार को एडीएम अमित सिंह भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और बातचीत की। एडीएम ने आश्वासन दिया कि किसी भी व्यक्ति की रिकार्ड से ज्यादा भूमि ली जाती है तो उसे पूरा मुआवजा मिलेगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए अन्य विभागों से भी बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें