फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कृषि कानूूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने आंदोलन में जान फूंकने के लिए शनिवार को धामा सर्व खाप 360 चौधरी जितेंद्र धामा के नेतृत्व में किसान खेकड़ा नगर के मौहल्ला मुंडाला में तांगा स्टेंड पर इकट्ठा हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि दिल्ली बार्डर पर किसान संघर्ष को छह माह से अधिक समय बीत चुका है। काफी किसान शहीद हो चुके हैं। सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। सरकार अन्नदाता की अनदेखी कर रही है। किसानों ने अपनी छह मांग तीन कृषि कानून वापस किए जाएं, एमएसपी पर कानून बनाए जाएं, पराली कानून रद्द किए जाएं, किसानों का पूर्ण गन्ना भुगतान समय पर किए जाएं, पंजाब, हरियाणा के किसानों की तरह यूपी के किसानों को भी बिजली मुफ्त दी जाए। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस आदि पर बढ़ाई गई दरों को वापस किया जाए। इस दौरान रालोद नेता सोनू चौहान, जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह सभासद, सचिन धामा, संदीप धामा, नीरज धामा, रामकुमार धामा, नेपाल सिंह, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें