फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी पहल : चार राज्यों से कूड़ा खरीदकर बिजली बना रहे शामली के उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के उद्यमियों ने कूड़ा निस्तारण और उससे बिजली बनाने में प्रदेश ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों में भी अलग पहचान बनाई है। यूपी, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान से कूड़ा खरीदकर यहां प्रतिदिन 10 हजार किलोवाट से अधिक बिजली तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में हर रोज 1100 टन कूड़े की खपत हो रही है। अन्य राज्यों के उद्यमी भी योजना का लाभ लेने के लिए उद्यमियोें से जानकारी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। उद्यमी और पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल व उनके पुत्र अतुल बंसल और अखिल बंसल ने करीब छह माह पहले अपने पेपर मिल में 40 करोड़ रुपये की लागत से वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लगाया था। यहां रोजाना 600 टन कूड़े की खपत से छह हजार किलोवाट बिजली बनाई जा रही है, जिसका उपयोग विभिन्न उद्योगों में हो रहा है। यहां आगरा, दिल्ली, देहरादून तक का कूड़ा खरीदा जा रहा है। तैयार बिजली को उद्योगों को चलाने में किया जा रहा है।
इसी तरह उद्यमी अशोक बंसल ने भी एक वर्ष पूर्व आरडीएफ (रिफ्यूज ड्राइव्ड फ्यूल) आधारित प्लांट लगाया था, जिसमें प्रतिदिन 500 टन कूड़े से चार हजार किलोवाट बिजली तैयार हो रही है। यहां हरियाणा के रोहतक, करनाल, हिसार, दिल्ली, उत्तराखंड के देहरादून और राजस्थान के गंगानगर तक से कूड़ा मंगवाकर निस्तारित किया जा रहा है। कहा कि भविष्य में बड़ा प्लांट लगाकर एक हजार टन से अधिक कूड़े के निस्तारण की योजना है।
विज्ञापन

उद्यमी राजेश्वर बंसल व अशोक बंसल का कहना है कि अभी तो बाहरी प्रदेशों से कूड़ा खरीदकर बिजली बनाई जा रही है। यदि शामली, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ की नगर पालिकाएं व नगर पंचायतें भी अपना कूड़ा निस्तारण के लिए प्रक्रिया पूरी कर उद्योगों को दें, तो क्षेत्र की गंदगी की बड़ी समस्या हल होगी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नया अध्याय जुड़ सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें