फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद किसान का शव जंगल में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। लहचौड़ा के किसान की हत्या करने के बाद उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया। किसान बृहस्पतिवार की दोपहर से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

लहचौड़ा निवासी जगमोहन (49) पुत्र लिखीराम बृहस्पतिवार की दोपहर घर से गया था। देर रात तक भी घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को उसका शव रटौल-लहचौड़ा मार्ग के पास एक आम के बाग के समीप पड़ा हुआ मिला। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस और खेकड़ा सीओ मंगल सिह रावत ने घटनास्थल का मुआयना कर जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पूछताछ में सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। संभवत: ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत हुई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें