बड़ौत तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।
- फोटो : BARAUT
अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
बड़ौत। रेवन्यू बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय संघर्ष समिति हाईकोर्ट बैंच के आह्वान पर हुई, जिसमें विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बाद में समस्याओं से युक्त ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
बैठक धर्मवीर सिंह तोमर की अध्यक्षता व सतपाल सिंह पंवार के संचालन में हुई। इसमें तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही ग्राम न्यायालय में महिला पुलिस तैनाती की मांग की। तहसीलदार ने अधिवक्ताओं को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर अनिल, संजीव, तेजवीर, राजवीर, आनंदपाल, विरेंद्र शर्मा, मनोज, राकेश, विरेंद्र चौहान, विनेश, ईश्वर सिंह, रविंद्र राठी, रविंद्र शर्मा, राजीव तोमर आदि शामिल रहे।