अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस, पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग
- न्यायिक कार्यों से विरत रहे, आंदोलन की दी चेतावनी
बागपत। पिछले दिनों बड़ौत के अधिवक्ता आकिब चौधरी के साथ मारपीट करने, लॉकअप में बंद करने और झूठा मुकदमा पंजीकृत करने का आरोप लगाते हुए जिला बार एसोसिएशन ने हंगामा किया। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन को ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी।
अधिवक्ता कचहरी से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि दस सितंबर की रात में बड़ौत पुलिस ने आकिब चौधरी के साथ मारपीट की। लॉकअप में बंद कर उन पर झूठा मुकदमा कायम कर दिया। घटना की वीडियो में पुलिस कर्मियों द्वारा उनके साथ मारपीट की जा रही है। एसोसिएशन एसपी से दोषी पुलिस कर्मियों के निलंबन करने की मांग की जा रही है। 18 सितंबर को एसपी ने तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था, लेकिन बड़ौत थानाध्यक्ष के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही की गई। जिससे अधिवक्ताओं में रोष है। शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर अधिवक्ता आकिब के विरुद्ध दर्ज झूठे मुकदमें समाप्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका, महामंत्री रामपाल शर्मा, दयानन्द शर्मा, प्रमोद शर्मा, श्रीकांत धामा, गगन गौड़, जितेंद्र जयंत, रामकुमार राठी, पवन कुमार शर्मा, रोहित त्यागी, आकिब चौधरी, फिरोज खान, एडवोकेट देवेंद्र आर्य, शफाकत अली, अनुराग खोखर, विवेक चौधरी, संजय पंवार, नदीम राजपूत, सरफराज अहमद, प्रदीप नंदा, विकास पंवार, अनुराग खोखर,विक्की शर्मा, विक्रांत चौहान, सौरभ शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।