फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने घेरा एसपी आवास, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
बागपत एसपी आवास पर धरना-प्रदर्शन के दौरान सीओ सदर ओमपाल सिंह से उलझते अधिवक्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- अधिवक्ता आकिब चौधरी पर मुकदमा और अभद्रता करने का किया विरोध
विज्ञापन

- सीओ बड़ौत ने कहा कि निष्पक्ष जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। बड़ौत में अधिवक्ता के साथ मारपीट, लूटपाट और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए जिला बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसपी आवास का घेराव किया। बड़ौत कोतवाली प्रभारी, बाजार चौकी इंचार्ज और चार सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ढाई घंटे तक धरना प्रदर्शन किया गया। सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं ने एलान किया कि कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को एसपी ऑफिस पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में अधिवक्ता एसपी आवास पर एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ढाका ने बताया कि अधिवक्ता आकिब चौधरी के साथ बड़ौत पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया। दो पक्षों में समझौता कराने पर पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। यही नहीं, अधिवक्ता के साथ मारपीट, लूटपाट और फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। बड़ौत कोतवाली प्रभारी, बाजार चौकी इंचार्ज बड़ौत और चार सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ बड़ौत आलोक कुमार, सीओ सदर ओमपाल सिंह अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे। सीओ बड़ौत ने आश्वासन दिया कि उन्हें जांच मिल गई है, वह आज ही रिपोर्ट भेज देंगे। अधिवक्ताओं ने तय किया कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को एसपी ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, महेंद्र बंसल, नरेंद्र मान, सतेंद्र दांघड, नाजिम मलिक, मोहसीन कुरैशी, आजाद धामा, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, नदीम राजपूत, जावेद अहमद, सचिन खोखर, इफ्तखार हसन, अमजद अली, शौकीन मलिक और आरिफ बेग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की मांग
बागपत। बार अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने बताया कि मांग की गई है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा खत्म किया जाए और भविष्य में किसी भी अधिवक्ता के साथ पुलिस इस तरह का व्यवहार नहीं दोहराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें