फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बडौत/खेकड़ा। कृषि कानूनों के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में अधिवक्ताओं ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि सरकार का रवैया किसानों को लेकर सही नहीं है। रेवेन्यू बार एसोसिएशन बड़ौत के अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के आह्वान पर किसानों का समर्थन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंदपाल तोमर के नेतृत्व में सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अध्यक्ष ने कहा कि किसानों दर्ज कराए गए मुकदमों की निशुल्क पैरवी की जाएगी। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती अधिवक्ता किसान आंदोलन का समर्थन करते रहेंगे। पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, दिनेश शर्मा, रोहित तोमर एडवोकेट, सत्यपाल पंवार, वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट, हरेंद्र तोमर, वीरेंद्र शोकेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें